{"_id":"57337ee44f1c1b3741919c69","slug":"pistol-on-the-strength-of-70-thousand-robbed-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर व्यापारियों से 70 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर व्यापारियों से 70 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 12 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर मुर्गे खरीदने की डील कर दो व्यापारियों से कटइया गांव के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर 70 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बा समधन कोतवाली गुरसहायगंज निवासी शहबान खान पुत्र मो. मोनिश अपने साथी सिकंदरपुर निवासी संजय पुत्र रामनाथ से मोबाइल पर मुर्गे खरीदने की डील हुई थी। गुरुवार सुबह दोनोें को मुर्गे खरीदने के लिए बहोशी पक्षी बिहार के आगे कटइया गांव थाना इंदरगढ़ के निकट बुलाया गया।
इस पर दोनों एक लोडर लेकर सुबह 5:30 बजे कटइया गांव के निकट पहुंच गए। इसी बीच फोन आया कि कटइया गांव से कुछ आगे उनका मुर्गी फार्म है। जैसे ही ये लोग जंगल क्षेत्र में पहुंचे। तभी अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने लोडर रोक लिया।
इसके बाद तमंचा लगाकर शहबान खान के पास मौजूद 40 हजार रुपये व संजय के पास मौजूद 30 हजार लूट लिए। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश सिंह व सीओ तिर्वा सुरेंद्र पाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। बाद में थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।