{"_id":"57892cc34f1c1b5e1b13d6cb","slug":"pillaged-farmer-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को लूटकर गोली मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को लूटकर गोली मारी, मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
छिबरामऊ बाजार में मूंगफली बेचकर गांव लौटते समय देर रात करीब साढ़े आठ बजे बदमाशों ने किसान को लूटकर गोली मार दी। उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में भय व दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र के ग्राम रैपुरा निवासी फूल सिंह उर्फ पंक्षी (30) पुत्र हाकिम सिंह वर्मा शुक्रवार को छिबरामऊ मंडी में अपनी मूंगफली बेचने गए थे। वहां से देर शाम लौटते समय वह जीप अड्डा से पैदल गांव की ओर चल दिए।
जब वह किला के पीछे कुड़ना मोड़ के पास पहुंचे तभी बदमाशों ने उनके पास से नगदी व मोबाइल लूट लिया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ वीपी सिंह सोलंकी, थानाध्यक्ष अजयराज वर्मा मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद जानकारी होते ही मृतक किसान के परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर आ गए। फूल सिंह की पत्नी रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। फूल सिंह के दो पुत्रियां हैं।