फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Murder was done by the ax on giving abuses

गालियां देने पर कुल्हाड़ी से की थी हत्या

Mon, 12 Jun 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 12 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Murder was done by the ax on giving abuses
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एसपी ने सोमवार को पुलिस लाइन में बहवलपुर के बजरंगी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। स्वाट टीम ने आरोपी समेत हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी का कहना है कि गाली-गलौज के बाद कुल्हाड़ी मारकर बजरंगी को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


26 फरवरी 2017 की रात छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बहवलपुर गांव में बाबा बजरंगी उर्फ योगेश चंद्र (36) निवासी रामपुर निगोह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सुबह झाड़ियों के पास से बाबा बजरंगी के शव को बरामद किया था। कोतवाली पुलिस कई दिनों तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी थी। कानपुर परिक्षेत्र के आईजी की फटकार के बाद पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने वारदात के खुलासे की जिम्मेदारी स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ को सौंपी थी। सोमवार को स्वाट टीम ने कालिका देवी मंदिर रोड के पास आरोपी बृजेश यादव पुत्र अलवेल यादव निवासी बहवलपुर कोतवाली छिबरामऊ को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही रक्तरंजित कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। आरोपी बृजेश के साथ उसका गाली-गलौज हुआ था। इससे उसने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed