{"_id":"5879184b4f1c1b8327ba9b09","slug":"millions-in-the-name-of-the-agency-to-take-a-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम थानाक्षेत्र के ढिपारा में इफ्को की खाद एजेंसी दिलाने के नाम पर किसान से लाखों रुपये ठग कर युवक फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढिपारा गांव निवासी सलीम पुत्र हैदर अली ने तालग्राम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन माह पहले एक युवक ने अपने को संजीवन बायो प्लांटेशन कंपनी का फील्ड आफीसर बताते हुए, ढाई सौ रुपये की दर से खेत में लगाने के लिए आम के कुछ पौधे दिए।
उसने कहा कि एक साल में आम देने लगेगा। इसके बाद संजीवनी जैविक खाद बेचने के लिए उसके गोदाम को ढाई हजार रुपया महीना किराये पर ले लिया। इसके साथ ही उसके भाई नईम को सेल्समैन के रूप में कंपनी में पांच हजार मिलने की बात कह काम करने को राजी कर लिया। साथ ही प्रति बोरी 30 रुपये कमीशन, टीए व डीए देने की बात कही। इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद युवक ने उसे इफ्को की एजेंसी दिलाने का झांसा दिया और अपने खाते में 55 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
इसके बाद 55 हजार रुपये की चेक और ली। 58 हजार रुपये नगद भी लिए। युवक ने एक जनवरी से दुकान शुरू कराने की बात कही थी। लेकिन जब चार जनवरी तक माल नहीं आया तो सलीम ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। मोबाइल स्विच आफ मिला। सलीम ने युवक की ओर से बताए गए कार्यालय तिर्वा, दिबियापुर व कन्नौज जाकर जानकारी की। यहां पता चला कि पूरे कर्मचारी अपने कार्यालय का सामान लेकर भाग निकले हैं।
विज्ञापन
जब वह जानकारी करने यूको बैंक कन्नौज पहुंचा तो शाखा प्रबंधक ने बताया कि कई लोग इस प्रकार के आ चुके हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने पर ही खाता सीज किया जा सकता है। पुलिस ने मामले में पैसा गुरसहायगंज से ट्रांसफर होने की बात कह वहां जाने को कहा है। गुरसहायगंज पुलिस ने मामला कन्नौज का होने की बात कह युवक को टकरा दिया है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक स्वपनिल मिश्रा ने बताया कि थाने की रिपोर्ट के आधार पर खाता सीज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।