{"_id":"5723a4d74f1c1b5b1fa91afe","slug":"kannauj-etawah-be-the-state-s-largest-training-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज, इटावा में बनेंगे प्रदेश के सबसे बडे़ ट्रेनिंग सेंटर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज, इटावा में बनेंगे प्रदेश के सबसे बडे़ ट्रेनिंग सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते डीजी प्रशिक्षण सुलखान सिंह व एसपी दिनेश कुमार पी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज और इटावा में प्रदेश के सबसे बड़े पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाएंगे। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण सुलखान सिंह ने ठठिया क्षेत्र के जनखत और खामा गांव के पास प्रशिक्षण सेंटर बनाने के लिए जगह देखी। बाद में उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होेंने कहा कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बनाने का प्रस्ताव आ गया है। कन्नौज और इटावा में 8-8 सौ पुलिस रंगरूटों को प्रशिक्षण देने का स्थल तैयार किया जाएगा। 50 से 60 एकड़ भूमि चिह्नित की जाएगी।
ट्र्रेनिंग स्थल पर बड़ी संख्या में स्टाफ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 ट्रेनिंग सेंटर हैं। 8 ट्रेनिंग सेंटर के भवन तैयार किए जा रहे हैं। शासन की मंसा है कि प्रदेश के 42 जनपदों में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाए। प्रति वर्ष 16 हजार पुलिस जवानों को भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में चार लाख पुलिस स्टाफ है। सर्किट हाउस में उन्होंने डीएम अनुज कुमार झा, एसपी दिनेश कुमार पी व एडीएम संतोष कुमार वैश्य, एएसपी सुभाष शाक्य के साथ उन्होंने भूमि के संबंध में वार्ता की।