{"_id":"57701e704f1c1b4e0979a920","slug":"jhrkhuranon-to-the-young-soldier-looted-cash-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने युवक से नगदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने युवक से नगदी-मोबाइल लूटा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती युवक जैनुद्दीन मंसूरी।
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस में यात्रा के दौरान एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान उससे हजारों की नकदी सहित मोबाइल लूट ले गए। बस चालक ने उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। देर शाम अस्पताल पहुंचे परिजन उसे अपने साथ ले गए। तिर्वा क्षेत्र के ग्राम सत्तेपुर्वा निवासी ललऊ का बेटा जैनुद्दीन मंसूरी दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार शाम वह रोडवेज बस से गांव लौट रहा था।
यात्रा के दौरान उसकी सीट पर बैठे जहरखुरान ने उसे शिकार बना लिया। जहरखुरान ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके पास से हजारों की नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया। रविवार सुबह चालक ने बेहोशी की हालत में युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर युवक ने अपना नाम-पता बताया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। युवक ने बताया कि जहरखुरान उसकी जेब में रखे 12 हजार रुपये, मोबाइल व एक बैग लूट ले गए। देर शाम पर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।