फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Holding 200 liters of liquor raid

छापा मारकर पकड़ी 200 लीटर शराब

Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Holding 200 liters of liquor raid
झाड़ियों में छिपाकर रखी शराब बरामद। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने गिहार कालोनी और बहवलपुर में दबिश देकर 200 लीटर शराब बरामद की है और 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने भारी मात्रा में लहन नष्ट किया है। कोतवाल आमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली के भारी भरकम फोर्स के साथ रविवार की दोपहर बारिश में पुलिस ने गिहार कालोनी और बहवलपुर में छापामार कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस ने घरों के अंदर घुस-घुसकर तलाशी ली। पुलिस ने वहां से 11 लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठियों को तोड़ दिया। उनके उपकरण नष्ट कर दिए। डिब्बों में भरे रखे हजारों लीटर लहन को मौके पर ही फैलाकर नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 200 लीटर शराब भी बरामद हुई है। अभियान के दौरान एसएसआई नवीन कुमार सिंह, दारोगा विनोद यादव, दारोगा दीपक कुमार, दारोगा जगन्नाथ सिंह, रणविजयबहादुर सिंह, अनिल कुमार आदि दारोगा व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed