{"_id":"58e689434f1c1b4a3e5b8655","slug":"gangrape-from-the-teenager-in-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में किशोरी से गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में किशोरी से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पंद्रह वर्षीय किशोरी को बुधवार की दोपहर एक बजे के करीब दो युवक मक्के के खेत में घसीट ले गए और गैंगरेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किशोरी ने मामले की शिकायत यूपी 100 डायल पर की। किशोरी की तहरीर पर कोतवाली में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
किशोरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में हवाला दिया कि वह अपने गांव से कुछ दूर स्थित एक दूसरे गांव जा रही थी। बुधवार की दोपहर एक बजे के करीब रास्ता सुनसान होने पर उसे गांव के ही दो युवकों ने मक्के के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस गांव में दबिश दे रही है।
विज्ञापन