{"_id":"587d046b4f1c1b3803efefd9","slug":"four-reports-on-the-tractor-booty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर लूट में चार पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर लूट में चार पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तीन दिन पहले ट्रैक्टर लूट के मामले में ट्रैक्टर मालिक ने चार बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्नाव जिले के थाना बांगरमऊ क्षेत्र के गांव झंडा टोलागंज मुरादाबाद निवासी लकड़ी व्यवसायी वाहिद खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत 13 जनवरी की रात सात बजे के करीब ट्रैक्टर चालक गुड्डू निवासी फतेहपुर खामजा थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव विधूना के ईंट भट्ठे से लकड़ी उतारकर खाली ट्रैक्टर लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
फगुहा गांव से वह एक्सप्रेस वे पर चढ़ा। कुछ दूर चलने पर एक मार्शल पर सवार चार बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक का अपहरण कर ट्रैक्टर लूट लिया था। बाद में ट्रैक्टर चालक गुड्ड़ू को कानपुर देहात जनपद में नहर किनारे छोड़ दिया था। कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर चालक गुड्डू के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। इससे घटनास्थल व बदमाशों की लोकेशन ट्रेस हो सकेगी। ट्रैक्टर को बरामद करने के लिए स्वाट की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन