{"_id":"5783ecf14f1c1b027d13dc30","slug":"father-son-was-present-in-the-court-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पुत्र की जगह पेश हो गया पिता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में पुत्र की जगह पेश हो गया पिता
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
लाोक अदालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट में पुत्र के स्थान पर पेश होने वाले पिता को कोर्ट के आदेश पर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट कक्ष संख्या दो के रीडर/मुंशरिम दुष्यंत सिंह ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि इंदरगढ़ के मजरेटा छैनीपुर्वा निवासी राजेंद्र पुत्र सोनेलाल मारपीट के मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में शिनाख्त के दौरान पुत्र के स्थान पर पिता राजेंद्र पहुंच गया। बार-बार पूछने पर राजेंद्र अपना नाम शिवप्रसाद उर्फ टर्रे बताता रहा। न्यायालय के अधिवक्ता नवीन दुबे जब साक्ष्य अंकित किए तो राजेंद्र ने फिर झूठ बोलकर खुद को शिव प्रसाद बताया। शक होने पर न्यायधीश ने बार-बार झूठ बोलने पर राजेंद्र को बैठा लिया। इसके बाद राजेंद्र को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।