{"_id":"57698b3e4f1c1bb411b48110","slug":"children-in-the-mother-daughter-dispute-shovel-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में मां-बेटी को फावड़ा मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में मां-बेटी को फावड़ा मारा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बैठीं घायल मां-बेटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला कुतलूपुर में बच्चों के विवाद को लेकर युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। मामले में मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ रिपोेर्ट दर्ज कराई गई है। कुतलूपुर कोतवाली कन्नौज निवासी मंजू पत्नी सुनील बाथम के बच्चे का विवाद मोहल्ले के ही लाल बाथम के बच्चे से होे गया। इस पर मंजू ने अपने ही बच्चे की पिटाई कर दी।
इसी विवाद के चलते लाल बाथम पुत्र रामचंद्र हाथ में फावड़ा लेकर मंजू के घर घुस गया। जहां गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसमें मंजू व उसकी पुत्री खुशबू के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं एक अन्य छोटी पुत्री के भी चोटें लगीं। दोनों घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचीं। कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। मंजू की तहरीर पर लाल बाथम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।