फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bodies found hanged

फांसी पर लटका मिला शव

Sun, 19 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 19 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bodies found hanged
पुलिस को जानकारी देते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के गांव नरुईया में महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर संदिग्ध हालातों में लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने के पहले ही ससुरालीजन घर छोड़कर मौके से भाग निकले। इधर नाना और मामा को देख घर में मौजूद बच्चे फूट-फूट कर रो पड़े। इन्हाेंने हत्या की कहानी बयां कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मृतका के पिता राज बहादुर ने बताया कि पुत्री आशा देवी (35) की शादी तालग्राम के नरुईया गांव के सुभाषचंद्र पुत्र गिरीश चंद्र के साथ 12 साल पहले की थी। दामाद शराबी व नशेड़ी था। वह अक्सर पुत्री के साथ मारपीट करता था। उसने कई बार समझाने का प्रयास किया, पंचायतें भी हुईं लेकिन वह नहीं माना। पुत्री ने कुछ दिन पूर्व फोन पर शराब के नशे में मारपीट करने की जानकारी दी थी। शराब पीने से मना करने पर शुक्रवार की शाम पति , ससुर व देवर पप्पू ने मिलकर पुत्री के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। फिर शव फांसी पर लटका दिया। पकड़े जाने से भय से घर में मासूम बच्चों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में ले लिया। दरोगा सुहेल खां ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 मृतका के पति सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी आशा देवी उसे शराब पीने से रोकती थी। शुक्रवार की शाम इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रात में किसी समय  सोते बच्चों को छोड़कर उसने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed