{"_id":"574de0af4f1c1b7d2810a64f","slug":"bikers-gang-robbed-the-woman-was-browning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने तमंचा लगा महिला को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने तमंचा लगा महिला को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़िता शशि।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मायके से भतीजे के साथ लौट रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूट लिया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ऊसराहार से एक लाल रंग की पल्सर बाइक को जब्त किया है। घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी गई है। कस्बा निवासी बार एसोसिएशन छिबरामऊ के पूर्व अध्यक्ष एमपी सिंह यादव की पुत्रवधू शशि यादव पत्नी संदीप यादव अपने मायके थाना बकेवर के ग्राम चटोरपुर से भतीजे सनी यादव के साथ बाइक पर आ रही थी।
जब वे सकरावा के आगे अरिंद नदी के आगे पहुंचे, तभी पीछे से आई लाल रंग की पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनकी बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने शशि के सोने का मंगलसूत्र, कानों के टाप्स, मोबाइल और उनका पर्स जिसमें एक हजार रुपये थे लूट लिए। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए ऊसराहार की ओर भाग निकले।
लूट की सूचना मिलते ही सीओ वीपी सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस को सनी के साथ घटना स्थल की ओर भेजा। ऊसराहार पहुंची पुलिस को वहां लाल रंग की पल्सर बाइक मिली। संदेह होने पर पुलिस उसे उठाकर थाने ले आई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।