{"_id":"57279eb54f1c1bc17b5cdb0f","slug":"bikers-gang-robbed-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने दंपति को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Tue, 03 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना रोड पर सोमवार को बाइक सवार दंपति से बाइकर्स गैंग ने तमंचे के बल पर नगदी और जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते भाग निकले। छिबरामऊ निवासी अजयप्रताप सिंह कुशवाह अपनी पत्नी सुनीता के साथ ससुराल एरवा कटरा जा रहे थे। चपुन्ना चौकी से पांच सौ कदम की दूरी पर पीछे से आई सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक रुकवा ली।
बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से जंजीर, मंगलसूत्र और पर्स लूट लिया। पर्स में लगभग तीन हजार रुपये और मोबाइल था। बदमाश जान की धमकी देकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह चौकी पर घटना की जानकारी दी। लूट की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जाएगी।