{"_id":"5ba7dfb7867a557ecb2eb90c","slug":"81537728439-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में गार्ड व चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में गार्ड व चालक घायल
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम/छिबरामऊ। अलग-अलग सड़क हादसों में पिता, पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर है, एक को जिला अस्पताल, एक को मेडिकल कॉलेज तिर्वा और एक को कानपुर रेफर किया गया है।
आगरा के रामबाग टेड़ी पुलिया निवासी चालक शलीम पुत्र नूर मोहम्मद डीसीएम में एक आईपीएस अधिकारी का सामान लेकर लखनऊ जा रहा था। साथ में अधिकारी का निजी गार्ड आगरा ककरोल निवासी गुलाब सिंह पुत्र रतन सिंह भी था। तालग्राम थानाक्षेत्र के नगला प्राण के पास तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इससे डीसीएम चालक व गार्ड घायल हो गए। पेट्रोलियम टीम के राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र चौहान, अनिल मिश्रा, ओमकार, मुकेश ने उन्हें बाहर निकाला और यूपी 100 पुलिस ने सीएचसी सौरिख भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते गुलाब को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
एक अन्य हादसा तेराजाकट तालग्राम मार्ग पर हुआ। यहां बाइक सवार हबीब मुल्ला (60) और उनका बेटा बबलू (40) घायल हो गए। तालग्राम मोहल्ला गिरीकुंआ निवासी हबीब मुल्ला बेटे के साथ बाइक से तेराजाकट की घर लौट रहे थे। तिसौली के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल पिता व पुत्र को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से बब्लू को कानपुर रेफर कर दिया गया। तीसरा हादसा छिबरामऊ में हुआ। शहर के मोहल्ला मोहल्ला बस्तीराम निवासी राजा (22) पुत्र मनोहर रविवार को बाइक से बाजार गए थे। लौटते समय बाइक फिसलने से घायल हो गए। परिजनों ने सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसों में पिता, पुत्र सहित पांच घायल
तीन की हालत गंभीर, तिर्वा व कानपुर रेफर