फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   कामगारों की गाढ़ी कमाई लूट रहे जहरखुरान

कामगारों की गाढ़ी कमाई लूट रहे जहरखुरान

Wed, 24 Apr 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
कामगारों की गाढ़ी कमाई लूट रहे जहरखुरान
कन्नौज। जहरखुरान गिरोह का आतंक बढ़ रहा है। कामगारों की गाढ़ी कमाई लूटने के बाद भी न तो मुकदमा दर्ज हो रहा, न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है। पुलिस तंत्र निष्क्रिय होने से लुटेरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन



परिवार चलाने के लिए लोग घर छोड़कर दिल्ली, आगरा, जयपुर, हरियाण, गुरग्राम में मेहनत मजदूरी कर पैसा जुटाते हैं। घर लौटते समय इस कमाई को जहरखुरान लूट लेते हैं। गर्मियों में छुट्टी लेकर अप्रैल से जून माह के मध्य ज्यादातर कामगार घर लौटते हैं। इससे जहरखुरान भी सक्रिय हो गए हैं। 15 दिन में 12 यात्रियों को जहरखुरान लूट चुके हैं। सीमा विवाद के चलते पुलिस न तो मुकदमा दर्ज करती, और न जहरखुरानों को तलाश करती है। ज्यादातर घटनाएं दिल्ली से कानपुर के बीच चलने वाली बसों में होती हैं। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि जहरखुरानों की तलाश में रोडवेज बसों में चेकिंग कराई जाती है। कोई भी व्यक्ति गिरोह का शिकार होता है, तो शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कराते भर्ती
जीटी रोड पर जिला अस्पताल कन्नौज स्थित होने के कारण बस के चालक और परिचालक पीड़ित को सीधे यहां ले आते हैं। कानूनी पचड़ों से बचने के लिए बेहोश यात्री को बस के चालक व परिचालक जिला अस्पताल के गेट के अलावा सूनसान इलाके में उतार देते हैं। स्थानीय लोग इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद भी नहीं होती कार्रवाई
जहरखुरानी की घटनाओं के प्रति पुलिस विभाग संजीदा नहीं है। गिरोह का शिकार यात्री जिला अस्पताल में भर्ती होता है, तो डॉक्टर कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना भेजते हैं। पुलिस गैर जनपद की घटना बताकर पीड़ित से पूछताछ भी नहीं करती है। जहरखुरानी के शिकार कई यात्रियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed