फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   एक घायल की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

एक घायल की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

Sun, 16 Dec 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
एक घायल की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। जीटी रोड पर करमुल्लापुर के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में घायल दो युवकों में एक ही हालत गंभीर बनी हुई है, उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। दो मृतकों और एक घायल की भी पहचान हो गई है। शनिवार को पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी बृजेश सक्सेना का बेटा सौरभ उर्फ छंगे (14) हीरालाल वीएन इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। वह शादी-विवाह में आइस्क्रीम काउंटर भी लगाता था। शुक्रवार को मोहल्ले के मनोज कुमार उर्फ राजा पुत्र गजेंद्र के साथ गुरसहायगंज गया था। लौटते समय निखिल का रिश्तेदार ग्राम बलनपुर तालग्राम निवासी राजेंद्र जाटव (50) पुत्र बलवंत जाटव मिल गया। वह भी बाइक पर सवार हो गया।
विज्ञापन


जीटी रोड करमुल्लापुर के पास बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे दोनों बाइक पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिर गए और उन्हें ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में राजेंद्र, सौरभ उर्फ छंगे और सदारीनगला निवासी सितेंद्र (25) की मौत हो गई और मुकेश और मनोज कुमार घायल हो गए थे। शनिवार की सुबह सौ शैय्या अस्पताल में परिजनों ने सौरभ उर्फ छंगे व राजेंद्र जाटव की शिनाख्त की। मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदारीनगला गांव निवासी ईश्वरदयाल को प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ है। शुक्रवार को आवास की छत डाली गई थी। इसी की खुशी में बेटा सितेंद्र (25) छिबरामऊ से मिठाई लेने गया था। हादसे में उसकी मौत हो गई। सितेंद्र की शादी दो वर्ष पहले महमूदपुर अमलिया गांव की पूजा से शादी हुई थी। उसकी एक वर्ष की बेटी साक्षी है। तालग्राम के बलनपुर गांव निवासी राजेंद्र पुत्र बलदेव बेटी की ननद की शादी में शामिल होने बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कमलपुर जा रहा था। गुरसहायगंज में उसे उसका रिश्तेदार राजा मिल गया, जिससे वह उसके ही साथ बाइक पर सवार हो गया। राजा को भी वहां जाना था।


एक घायल की हालत गंभीर, कानपुर रेफर
दो मृतकों और एक घायल की भी हुई शिनाख्त
क्रासर
करमुल्लापुर के पास देर रात हुआ था हादसा
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो 15सीएचबीपी62 मृतक सौरभ सक्सेना (फाइल फोटो)।
फोटो 15सीएचबीपी67 मृतक राजेंद्र जाटव (फाइल फोटो)।
फोटो 15सीएचबीपी64 मृतक सितेंद्र (फाइल फोटो)।
फोटो 15सीएचबीपी63 रोते-बिलखती सौरभ की मां व अन्य परिजन।
फोटो 15सीएचबीपी66 अस्पताल में गमगीन बैठे परिजन।
फोटो 15सीएचबीपी65 घटना की जानकारी लेती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed