फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   क्राइम ब्रांच टीम ने लखनऊ के होटल में खंगाले सबूत

क्राइम ब्रांच टीम ने लखनऊ के होटल में खंगाले सबूत

Fri, 14 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच टीम ने लखनऊ के होटल में खंगाले सबूत

विज्ञापन
कन्नौज। पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री पर दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में मामले में क्राइम ब्रांच टीम ने लखनऊ के उस होटल को खंगाला जिसमें युवती ने बंधक बनाने का हवाला शिकायत में दिया है। होटल उनके नाम से ही बुक था, रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर भी मिले हैं।

शहर की एक युवती ने पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने शैलेंद्र के दोस्त मोहन, आशू अवस्थी, आलोक दुबे पर दुष्कर्म करने में सहयोग और शैलेंद्र की मां मीना अग्निहोत्री, चाची मोनी, चाचा संजय और अतुल अग्निहोत्री, भाई विक्रांत अग्निहोत्री पर उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। विवेचना अधिकारी क्राइम ब्रांच प्रभारी विकास राय ने शुक्रवार को लखनऊ के आलमबाग स्थित उस होटल में छानबीन की जहां युवती ने बंधक बनाने की बात कही है।
विज्ञापन


विवेचना अधिकारी ने बताया कि होटल शैलेंद्र अग्निहोत्री के नाम से बुक किया गया था। रजिस्टर में उन्हीं के हस्ताक्षर थे और उनकी आईडी भी रजिस्टर में लगी थी। कमरे की वीडियोग्राफी कराने के साथ होटल में दी गई आइडी की कॉपी सुबूत के तौर पर विवेचना में शामिल की गई है। उनकी गाड़ी का नंबर भी होटल के रिकार्ड से नोट किया गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शैलेंद्र अग्निहोत्री के नाम बुक था लखनऊ का होटल
रजिटर में मिले हस्ताक्षर, आईडी भी उन्हीं की लगी थी
क्राइम ब्रांच ने होटल के कमरे की फोटोग्राफी कराई
दुष्कर्म कांड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed