फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटा ट्रक व बिखरी मक्का

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटा ट्रक व बिखरी मक्का

Mon, 02 Jul 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटा ट्रक व बिखरी मक्का
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटा ट्रक व बिखरी मक्का।
विज्ञापन


चालक को आई झपकी, एक्सप्रेस-वे डिवाइडर तोड़कर पलटा ट्रक

तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम बेहटा के पास तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक के चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ सड़क के नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम ने सीएचसी भर्ती कराया।

राजस्थान जयपुर थाना शाहपुरा कैंट शहर निवासी ट्रक चालक राजेंद्र कुमार रोलानिया पुत्र साधूराम सिंह, थाना शाहपुरा चकरपुर निवासी हेल्पर मुकेश कुमार के साथ अपने भाई राम सिंह रोलानिया के ट्रक पर बिहार पुरनिया से मक्का लादकर गुजरात जा रहे थे। रविवार सुबह पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेहटा भीकमपुर सहनी के समीप पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर को लगभग 50 मीटर तक तोड़ता हुआ विपरीत दिशा में एक्सप्रेस-वे से कई फुट नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही एनसीसी पेट्रोलिंग इंचार्ज राजेंद्र सिंह, प्रदीप, कैलाश, नीरज ने मौके पर पहुंचकर ट्रक का शीशा तोड़ा और दोनों घायलों को बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे के बाद दोनों लेन पर कोई वाहन नहीं आ रहा था। ट्रक मालिक व ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों को सूचना दे दी गई। मक्का की सुरक्षा के लिए चौकीके सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed