{"_id":"5c0ff70cbdec224169397d59","slug":"31544550156-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिंचर पीने से एक और युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिंचर पीने से एक और युवक की मौत
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। शहर में टिंचर पीने से एक और युवक की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह महीने पहले भी दो लोगों की टिंचर पीने से जान चली गई थी। सभासद की अगुवाई में शहर के लोगों ने सीओ और नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर टिंचर व कच्ची शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
संजय नगर वार्ड के सभासद रानू कुरैशी ने बताया कि मोहल्ला कस्साबान निवासी पंकज बाल्मीकि (24) पुत्र चीना बाल्मीकि शराब का आदी था। शराब न मिलने पर वह टिंचर पी लेता था। इससे उसकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। दो दिन पहले भी उसने टिंचर पी ली थी। परिजनों ने उसे फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
सभासद ने बताया कि छह माह पहले मोहल्ले के गुड्डू बाल्मीकि, सर्वेश बाल्मीकि की भी टिंचर और कच्ची शराब के पीने से मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि टिंचर दवा मेडिकल स्टोरों और किरानों पर भी खुलेआम बिकती है।
विज्ञापन
शहर में गिहार कालोनी, मनिहारी गली, धमे का ताल, बहवलपुर, कांशीराम कालोनी की गई दुकानों पर कच्ची शराब और टिंचर बेची जाती है। सभासद के साथ संतोष गुप्ता, रहीश अहमद, शकील शेख, ब्रजेश, मिंटू, आनंद, विमल कुमार, रवि कुमार, विकास, वीरेंद्र कुमार, दीपू, फयाज खान ने मंगलवार को उपजिलाधकिारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी देवीगुलाम को सौंपा। इसमें कच्ची शराब और बिना लाइसेंस के टिंचर की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी देवीगुलाम ने कहा कि कच्ची शराब व टिंचर की अवैध बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
टिंचर पीने से एक और युवक की मौत
क्रासर
छह महीने पहले भी दो लोगों की जा चुकी है जान
बिक्री रोक के लिए सभासद ने सौंपा सीओ को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 11सीएचबीपी55- क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपते सभासद रानू कुरैशी व अन्य।