फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ट्रक चालक से मारपीट पर रूपये छीने

ट्रक चालक से मारपीट पर रूपये छीने

Sun, 09 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक से मारपीट पर रूपये छीने
तिर्वा(कन्नौज)। ट्रक चालक ने तीन अज्ञात बाइक सवार लोगों पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर पीड़ित को थाने ले आई। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव कदमपुर निवासी शमीम पुत्र मोहम्मद अबरार ट्रक चालक हैं। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे वह ट्रक को तिर्वा-बेला मार्ग पर लेकर जा रहे थे। लिलुईया गांव के समीप तीन बाइक सवार ट्रक रुकवाकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान बाइक सवारों ने उसकी जेब में पड़े 17 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देकर यह भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि मामला साइड को लेकर मारपीट का लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक से मारपीट कर रुपये छीने
चालक ने तीन पर मारपीट कर रुपये छीनने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed