फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के लिए लगे उपकरण हुए चोरी

एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के लिए लगे उपकरण हुए चोरी

Wed, 24 Apr 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के लिए लगे उपकरण हुए चोरी
तिर्वा(कन्नौज)। एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए लगे एटीसीसी उपकरण व सेंसर बॉक्स तोड़कर सेंसर चोरी करने के साथ रिफ्लेक्टर केबिन क्षतिग्रस्त कर दी गई। टोल प्लाजा मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित वाहनों पर लगाम लगाने के लिए यूपीडा द्वारा वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए एटीसीसी (आटोमेटिक ट्रैफिक काउंटर एंड क्लासिफायर्स) उपकरण व सेंसर लगाए गए हैं। कोतवाली के घुंधापुर्वा गांव के समीप 192 किमी पर चोरों ने एटीसीसी उपकरण, सेंसर बॉक्स तोड़कर तीन सेंसर, तीन सेंसर केबल व एक डाटा लॉकर चोरी कर लिया। यूपीडा के अफसरों ने एक्सप्रेस-वे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से जानकारी ली। टोल प्लाजा लखनऊ के सीनियर मैनेजर जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे से वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए लगे उपकरण चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के लिए लगे उपकरण चोरी
टोल प्लाजा लखनऊ के सीनियर मैनेजर जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed