फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मारपीट में 13 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

मारपीट में 13 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Dec 2018 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में 13 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा/गुरसहायगंज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के भिदासिन गांव में जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने दो युवकों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, गुरसहायगंज के बल्लूपुरवा में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया।

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के भिदासिन गांव निवासी आशीष कुमार पुत्र श्रीकृष्ण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके दरवाजे पर पड़ी जमीन को लेकर गांव के ही लोग उसके भाई चंद्रपाल के साथ विवाद करने लगे। उसने विरोध किया तो गांव के अनिल पुत्र कैलाश, मंजेश, कैलाश पुत्र पूरनलाल, पातीराम, विपिन, अवनीश पुत्र संतराम, बदन सिंह पुत्र गया प्रसाद, धर्मेद्र पुत्र पातीराम ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे व उसके भाई चंद्रपाल के साथ मारपीट की। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराकर तहरीर के आधार पर आठ नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, गुरसहायगंज क्षेत्र के बल्लूपुरवा निवासी शेर सिंह और कृपाल के बीच खेत की मेड़ पर बिजली का पोल लगाने को लेकर विवाद हो गया। कृपाल, कुंभकरण, ईश्वर शरण ने मिलकर शेर सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमीन के विवाद में मारपीट, 13 लोगों पर मुकदमा
क्रासर-----
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के भिदासिन गांव में हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed