फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   तमंचे की गोली से ट्रक चालक घायल

तमंचे की गोली से ट्रक चालक घायल

Fri, 01 Mar 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
तमंचे की गोली से ट्रक चालक घायल
गुरसहायगंज (कन्नौज)। रिश्तेदार के यहां खुद के तमंचे से फायर हो जाने से युवक घायल हो गया। गोली की आवाज से हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तमंचे को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



कोतवाली इलाके के जलेसर निवासी फैयाज ट्रक चालक है। करीब 12 दिन पूर्व उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई। वह बुधवार रात पत्नी की तलाश में अपने मामा खुशबुद्दीन निवासी पनगवां के घर तमंचा लेकर गया था। रात दस बजे वह तमंचे में कारतूस लगा रहा था। तभी फायर हो गया। गोली बाएं हाथ के पंजे को घायल करती हुई निकल गई। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायल के रिश्तेदार मुस्तकीम ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। अक्सर बाहर रहता है। पत्नी और उसे साथ ले जाने वाले व्यक्ति को वह तमंचा लेकर तलाश कर रहा है। स्वयं गोली चलने से वह घायल हो गया। सराय प्रयाग चौकी प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि घायल के खिलाफ तमंचा रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


तमंचे की गोली से ट्रक चालक घायल
पुलिस ने घायल के खिलाफ आर्म एक्ट का मुकदमा दर्ज कर अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed