{"_id":"5944283d4f1c1bba5e8b489f","slug":"141497638973-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने अधेड़ से हजारों की नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरों ने अधेड़ से हजारों की नकदी लूटी
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम (ब्यूरो)। बैंक से पैसा निकाल कर साइकिल से घर लौट रहे अधेड़ को पल्सर सवार लुटेरों ने तमंचों के बल पर सरेआम लूट लिया। अधेड़ के पास से हजारों की नकदी लूटकर लुटेरें हवा में तमंचा लहराते हुए आंखों से ओझल हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव केसरी नगला निवासी राम निवास (50) पुत्र रामदत्त शुक्रवार को एसबीआई शाखा से तालग्राम आया था। यहां राम निवास ने अपने खाते से 21 हजार रुपये जरुरी काम से निकाले थे। पैसे निकाल कर वह साइकिल से दोपहर के वक्त घर जा रहा था। तभी लखनऊ-आगरा हाइवे एक्सप्रेस के छिबरामऊ के अंडरपास के नीचे पल्सर बाइक पर दो लुटेरों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
लुटेरों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर 21 हजार रुपये लूट लिए और दोनों लुटेरे हवा में तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इससे पूर्व फरार होने में सफल रहे। पीड़ित अधेड़ ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी तारीख खान ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-बैंक से पैसा निकालकर साइकिल से घर लौट रहा था अधेड़
-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस के अंडरपास के नीचे की लूटपाट