फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पूर्व विधायक के भाई पर हमला करने वाला शिक्षक निलंबित

पूर्व विधायक के भाई पर हमला करने वाला शिक्षक निलंबित

Thu, 14 Feb 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के भाई पर हमला करने वाला शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कांग्रेस के पूर्व विधायक के छोटे भाई पर चाकू से हमला करने वाले उनके पड़ोसी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपी शिक्षक तथा उसके भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


नगर के मोहल्ला तिवारियान निवासी कांग्रेस के पूर्व विधायक संतोष कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट के छोटे भाई डॉ.विजय कुमार चतुर्वेदी पर बुधवार की शाम उनके पड़ोस में रह रहे शिक्षक रविकांत शुक्ला ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में घायल विजय की पत्नी रजनी चतुर्वेदी ने मोहल्ले के रविकांत, शशिकांत तथा उनके पिता रमाकांत के खिलाफ घर में घुसकर पति पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गालीगलौज व जान से मार देने की धमकी देने की तहरीर दी थी। कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर शिक्षक रविकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, मामले की जानकारी होते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने रविकांत को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


चाकू समेत आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
कस्बा चौकी इंचार्ज कुलवीर सिंह ने पूर्व विधायक के भाई पर किए गए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी शिक्षक रविकांत पुत्र रमाकांत को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक के भाई पर हमला करने वाला शिक्षक निलंबित
शिक्षक भाइयों समेत तीन के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed