{"_id":"5c3cdbcdbdec22733c0ba44e","slug":"101547492301-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का बिसरा सुरक्षित, समझौते का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का बिसरा सुरक्षित, समझौते का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा(कन्नौज)। जहरीला पदार्थ खाने से हुई विवाहिता की मौत की घटना में परिजनों के हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी हैं।
कोतवाली क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी शिवनरायन पुत्र झम्मनलाल की पत्नी रीता देवी ने शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता के पिता कोतवाली क्षेत्र के पतरियनपुर्वा गांव निवासी रघुवीर पुत्र आछेलाल समेत अन्य लोगों ने ससुरालीजनों पर जहर देकर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया। वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी हैं। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि विसरा सुरक्षित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
दुधमुंहे बच्चे को छोड़ गई मां
तिर्वा। मृतक महिला का बच्चा बेसहारा हो गया है। पति को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह रिश्तेदारों की गोद में पल रहा है। कोतवाल ने बताया कि पति पर महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया है।
विवाहिता का विसरा सुरक्षित, समझौते का प्रयास
तिघरा गांव में हुई थी महिला की मौत, परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप