फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मामूली विवाद पर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे

मामूली विवाद पर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे

Sat, 12 Jan 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद पर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे
छिबरामऊ(कन्नौज)। शहर की कांशीराम कालोनी के पास मामूली विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। गालीगलौज के साथ इनमें लाठी-डंडे चले। फायरिंग होने से लोगों में भगदड़ मच गई। मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं। पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक पक्ष ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन



मोहल्ला ऊंचा बिरतिया निवासी मो. आरिफ ने बताया कि शुक्रवार की शाम भाई रफी का कांशीराम कालोनी निवासी अनवर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जब वह वहां पहुंचा, तो अनवर व उसके भतीजे शराब के नशे में गालीगलौज करने लगे। झगड़े की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी तरह मामला शांत करा दिया गया। उसने इस घटना की तहरीर उसी दिन कोतवाली में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार की सुबह वह अपने भाई आसिफ, नवी व रफी और पिता मसी खान के साथ नमाज पढ़कर जा रहे थे। तभी अनवर, अयाज, सोहेब, कैफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन लोगों को घेर लिया। गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जानकारी पर पहुंचीं मुश्तरी बेगम पत्नी मसी को भी पीट दिया। इस बीच वहां फायरिंग शुरू हो गई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। मारपीट में एक पक्ष से घायल हुए छह लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने इन्हें डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन



प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना की तहरीर नवी ने दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे
फायरिंग से मची भगदड़, छह घायल, पांच रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed