फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बकरियां चराने गई किशोरी के साथ गैंगरेप

बकरियां चराने गई किशोरी के साथ गैंगरेप

Wed, 09 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बकरियां चराने गई किशोरी के साथ गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। बकरियां चराने गई किशोरी को बंधक बनाकर गांव के चार युवकों ने मंगलवार की शाम सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे किसानों को देखकर आरोपी फरार हो गए। कोतवाली में पीड़िता के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


मंगलवार की शाम को सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरी के एक गांव की 15 वर्षीय किशोर काली नदी के पास बकरियां चराकर घर लौट रही थी। गांव के चार युवकों ने उसे पकड़ कर बंधक बना लिया। काली नदी पुल के नीचे किशोरी को ले जाकर चारों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे कुछ किसानों को देखकर आरोपी फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद पीड़ितों ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिली है। जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- गांव के चार युवकों ने बंधक बनाकर काली नदी पुल के नीचे किया सामूहिक दुष्कर्म
- परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed