{"_id":"62dee9da4732ec4f3d3c626a","slug":"crime-woman-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp70947804","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार महिला की मां को अज्ञात ने मौत की दी झूठी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार महिला की मां को अज्ञात ने मौत की दी झूठी सूचना
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। बीमार विधवा महिला की मौत की झूठी सूचना किसी ने उसकी मां को दे दी। इस पर मायके और ससुराल पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। पुलिस ने खोजबीन की तो महिला सौ शैया अस्पताल में भर्ती मिली।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरदामई निवासी मंजू (28) की ससुराल मैनपुरी के थाना बेवर के गांव भारामऊ में है। करीब दो साल पहले पति सुनील की मौत के बाद वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगी। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह दिल्ली से मायके लौट रही थी। छिबरामऊ में वह बेहोश होकर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा से उसे सौ शैया अस्पताल में पहुंचा दिया। इस दौरान किसी ने मंजू का मोबाइल लेकर उसकी मां को उसकी मौत हो जाने की सूचना दी। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद मंजू का शव उसके ससुुराल ले लाने की बात कही।
इस पर मायके पक्ष के लोग भारामऊ पहुंचे तो यहां भी मंजू की मौत की जानकारी से विलाप होने लगा। घर में मंजू के अंतिम संस्कार की तैयारियां होने लगीं। शाम करीब पांच बजे तक शव न पहुंचने पर मायके और ससुराल पक्ष के लोग एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाने लगे। मामले की सूचना बेवर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मंजू के मोबाइल की लोकेशन सौ शैया अस्पताल छिबरामऊ में मिली। यहां आने पर पुलिस को मंजू अस्पताल में भर्ती मिली। इससे मायके और ससुरालियों ने राहत की सांस ली।