{"_id":"62dee902ae451b2f8206bc5c","slug":"crime-theft-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp709477646","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर नर्सरी कारोबारी के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर नर्सरी कारोबारी के घर चोरी
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कस्बे के गांधी नगर में नर्सरी कारोबारी के घर पर चोरों ने सेंध लगाकर जेवर और नकदी पार कर दिए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है।
कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी आसिफ हुसैन की घर के बाहर पौधों की नर्सरी है। रविवार रात वह बच्चों और पत्नी के साथ मकान की छत पर सो रहा था। इस दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे के पास दीवार में सेंध लगा दी।
चोरों ने कमरों का ताला और अलमारी का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी में रखे 36 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।