{"_id":"62d6f648665fb03d66768d8c","slug":"crime-sucide-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7084327193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
सिकंदरपुर। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर में शौच के लिए घर से निकले युवक का शव दुपट्टे से फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर सूचना परिजनों को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जगतपुर निवासी धर्मवीर (30) सैलून में बाल काटता था। मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे घर से शौच जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटकता देखा। इसकी जानकारी धर्मवीर के परिजनों को दी गई, तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना को लेकर धर्मवीर की पत्नी पिंकी ने पुलिस को दी फौती सूचना में बताया कि पति पिछले कुछ दिनों से चिंता डूबे रहते थे। इसकी वजह की चर्चा किसी से नहीं की। इसी के कारण खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
उधर, दूसरी ओर धर्मवीर के पिता सर्वेेश कुमार का कहना है कि आठ दिन पहले परिवार में ही एक शादी तय होने को लेकर सर्वेश का विवाद कुछ ससुरालीजनों से हुआ था। बलवीर की शादी 11 वर्ष पहले फर्रुखाबाद के गुगौरा गांव निवासी पिंकी से हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे शोभित और सागर हैं।