{"_id":"62e2dc090c0a130b8e2d75d6","slug":"crime-student-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp710020849","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : छात्र के पिता ने आंदोलन छेड़ने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : छात्र के पिता ने आंदोलन छेड़ने की दी चेतावनी
विज्ञापन
छिबरामऊ। कसाबा क्षेत्र के ग्राम पश्चिमी मड़ैया में छात्र की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्र के पिता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर जमीअतुल मंसूर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
गुरुवार को जमीअतुल मंसूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री जावेद इकबाल मंसूरी ने कन्नौज जिला प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि मांग न माने जाने पर कार्यकर्ताओं के साथ कन्नौज आकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे।
वहीं छात्र के दिव्यांग पिता जहांगीर मंसूरी का आरोप है कि उनके 15 साल के बेटे दिलशान मंसूरी पर घड़ी चोरी करने का आरोप लगाकर शिक्षकों ने पिटाई की थी। इससे ही उसकी मौत हुई है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस उसको ही जेल भेजने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
पीड़ित ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर उच्चाधिकारियों से बात कर कार्रवाई की जाएगी।