{"_id":"630e4d72b2e12f3b625d40fa","slug":"crime-kannauj-news-knp7155034178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर नर्सिंग होम के चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी ह्देश तिवारी की पत्नी रुचि (29) को 28 अगस्त की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर ह्देश ने पत्नी को पाल चौराहा स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में भर्ती कराया।
ह्देश के मुताबिक चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा पेट में उल्टा फंसा है और आपरेशन करने के नाम पर उससे 55 हजार रुपये जमा करा लिए।
इसके बाद ऑपरेशन कर दिया। थोड़ी देर बाद रुचि की मौत हो गई। ह्देश तिवारी और परिजनों ने चिकित्सकों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में ऑपरेशन के समय अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई।
पीड़ित ह्देश ने सदर कोतवाली में अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर के पाल चौराहा पर मौजूदा समय करीब 15 नर्सिंग होम संचालित है। इनमें से करीब पांच अवैध ढंग से संचालित हो रहे है।
स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से कभी इन नर्सिंग होम की जांच नहीं की जाती है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जल्द ही इन अस्पतालों का सत्यापन कराया जाएगा।
अवैध अस्पतालों को सील कर संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।