{"_id":"630e4b4cb7acb20bd17e15fe","slug":"crime-kannauj-news-knp715497226","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इन्कार पर वीडियो वायरल करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इन्कार पर वीडियो वायरल करने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा (कन्नौज)। शादी से इन्कार पर युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि रिश्तेदार ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। आरोपी युवती का रिश्तेदार भी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने कानपुर देहात के डेरा मंगलपुर निवासी रिश्तेदार अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें बताया कि अमित का अक्सर उसके घर पर आना-जाना रहता था। करीब दो माह पूर्व अमित ने नहाते वक्त उसका वीडियो बना लिया। 27 अगस्त को अमित ने फोन कर उससे शादी करने की बात कही।
जब उसने मना कर दिया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। सीओ दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी अमित की तलाश में पुलिस टीम कानपुर देहात रवाना हुई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।