{"_id":"618814e1582ff56cbe4609cd","slug":"crime-kannauj-news-knp662622620","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व दो युवकों का फायरिंग करते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व दो युवकों का फायरिंग करते वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। सिकंदरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के रौरी गांव में दिवाली की रात घर की दीवार पर मटकी व बोतल रखकर निशाना साधते हुए गोली चलाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला व दो युवक गोली चलाते दिख रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपियों को चिन्ह्ति कर शस्त्र को जमा करा लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
रौरी गांव में दीपावली की रात घर की दीवार पर पहले मटकी और फिर बोतल रखकर उसमें निशाना लगाते हुए एक महिला व दो पुरुषों ने अपना वीडियो बनवाया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।
वीडियो वायरल होने पर कुछ लोगों ने इसे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जहां पर यह निशानेबाजी की जा रही है, उसकी दूसरी तरफ खेत है। निशानेबाजी से कभी भी कोई अप्रिय वारदात हो सकती है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को चिन्ह्ति कर लिया है। उधर, इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शस्त्र जमा करा लिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।