{"_id":"6188121d904aeb294434e2d1","slug":"crime-kannauj-news-knp6626171125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के बैंक खाते से 1.48 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक के बैंक खाते से 1.48 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। सैनिक के खाते से आधार लिंक करने के नाम पर जानकारी हासिल कर साइबर अपराधियों ने लगभग 1.48 लाख रुपये खाते से पार कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव निवासी विकास बाबू सेना में राजस्थान में तैनात हैं। उनका और उनके पिता का संयुक्त बचत खाता स्टेट बैंक की सरायमीरा शाखा में है। 29 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एसबीआई कस्टमर केयर से बात कर रहा है। खाते से आधार लिंक न होने से आपका बचत खाता बंद हो जाएगा।
इस पर उन्होंने फोन करने वाले को आधार नंबर की जानकारी दे दी। दो दिन बाद उन्होंने बैलेंस चेक किया तो 148500 रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से पार हो चुके थे। खाते से रुपये निकलने का मोबाइल पर मैसेज भी नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी प्रशांत वर्मा से गुहार लगाई। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह का कहना है कि एसपी के आदेश पर ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।