{"_id":"6183f1ef17d42d499a204089","slug":"crime-kannauj-news-knp662217121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनगढ़। गांव नगला भजा में विवादित भूमि जोतने के विवाद में पूर्व प्रधान के बेटे शिवराज सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एसपी ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्याकांड के आरोपी गगनदीप उर्फ योगेश व आशीष निवासी नगला भजा को गिरफ्तार किया। गगनदीप व आशीष की निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त एक देसी रायफल व एक तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस हत्याकांड के एक अन्य आरोपी दीपक उर्फ दीपू निवासी सिंहपुर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मालूम हो कि 30 अक्तूबर की रात गांव नगला भजा में विवादित खेत की जुताई करने पर शिवराज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने से पूजा यादव पत्नी ऋषि कुमार घायल हो गई थीं। ऋषि की तहरीर पर पुलिस ने विनोद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।