{"_id":"6158a3d38ebc3eab7d38385b","slug":"crime-kannauj-news-knp655917538","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को लाठी-डंडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को लाठी-डंडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। ताहपुर गांव में चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के पति व ससुर ने एक युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के ताहपुर गांव निवासी सईद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की देर शाम वह डेरी पर दूध की बिक्री कर घर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम प्रधान के पति गौरव पटेल और ससुर राजेश कुमार ने चुनावी रंजिश के चलते घेरकर गालीगलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारापीटा और पास ही पानी भरे नाली में धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पहुंचकर उसे नाली से निकाला। बाद में पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई की गई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।