{"_id":"60b128d58ebc3e73e86d2f19","slug":"crime-kannauj-news-knp630935268","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर से पत्तल उड़ने पर लाठियां चलीं, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर से पत्तल उड़ने पर लाठियां चलीं, छह घायल
विज्ञापन
तालग्राम। ताहपुर गांव में कूड़े के ढेर से पत्तलें उड़कर दूसरे के दरवाजे पर पहुंच गईं। इसको लेकर शुक्रवार की रात दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। लाठियां चलने से दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ताहपुर निवासी वेदराम ने बताया कि बेटी की 24 मई को बरात आई थी। दावत की पत्तलें कूड़े के ढेर पर लगी थीं। तेज हवा से पत्तलें उड़कर पड़ोसी नफीस के दरवाजे पर पहुंच गईं। इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। दोनों ओर से मारपीट, पथराव होने लगा। भाई मनीराम, भाभी शांती और वह घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष के नफीस, रफीक, खातून बेगम घायल हो गईं। चौकी प्रभारी अमोलर आनंद पांडेय ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। नफीस और शांती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।