{"_id":"60aa92188ebc3e34fe05dd94","slug":"crime-kannauj-news-knp630024423","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा समेत पांच लोगों को जनातियों ने बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा समेत पांच लोगों को जनातियों ने बनाया बंधक
विज्ञापन
तिर्वा। बरात में दूल्हन का सामान कम देख शादी समारोह में कहासुनी हो गई। जिसे देखकर दूल्हे के पिता समेत अन्य परिजन वापस हो गए। बरात जाता देख लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत पांच को पकड़ लिया। अठारह घंटे बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां समझौता की बातचीत चल रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक की पुत्री की शादी कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। 19 मई को तिलक के बाद 22 मई को दूल्हा बरात लेकर दूल्हन के घर आया। जनातियों ने बारात आने के बाद दूल्हे समेत सभी बारातियों का जमकर स्वागत किया। द्वारचार के बाद जयमाल भी हो गया।
जयमाल के बाद जब दूल्हन के पक्ष के लोगों ने दूल्हन के लिए आए जेवरात व कपडे़ देखे तो दूल्हन पक्ष के लोग बिफर गए। तय सामान न देख हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हन पक्ष के लोगो ने हंगामे को देख दूल्हे के पिता समेत कई परिजन खिसक गए। दूल्हन के परिजनों ने दूल्हे समेत उसके मामा, बहनोई, कैमरामेन, चालक को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
दूल्हे ने आरोप लगाया कि उन्हें घर में कैद करने के साथ दूल्हन पक्ष के लोगों ने खाना तक नही दिया। उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने कैद दूल्हे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैद दूल्हे समेत सभी लोगो को कोतवाली ले आई। जहां दोनो पक्षो के बीच समझौता की बातचीत की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।