{"_id":"5f5527f68ebc3e54dc463a2e","slug":"crime-kannauj-news-knp5811243166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व पूर्व प्रधान समर्थकों में पथराव, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व पूर्व प्रधान समर्थकों में पथराव, आठ घायल
विज्ञापन
कन्नौज। चुनावी रंजिश के चलते प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच मारपीट व पथराव हो गया। जिसमें प्रधान, पूर्व प्रधान समेत आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने प्रधान और उसके बेटे समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
सदर कोतवाली के गांव सदिकापुर में प्रधान अरविंद कटियार और पूर्व प्रधान राधाकृष्ण कटियार के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। रविवार सुबह प्रधान अरविंद कटियार बाइक से पाल चौराहा आ रहे थे। इसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान राधाकृष्ण से उनकी गाली-गलौज होने लगी। विवाद के बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया।
इसमें पूर्व प्रधान राधाकृष्ण, श्रीकृष्ण, गंगा मित्र, विकास, जितेंद्र और महेंद्र घायल हो गए। दूसरे पक्ष से प्रधान अरविंद कटियार और उनका बेटा प्रांजू घायल हो गया। पुलिस ने प्रधान और बेटा समेत अनिल, दुर्गेश, आशीष को हिरासत में लिया है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।