{"_id":"5f1341c98ebc3e63d1289091","slug":"crime-kannauj-news-knp5718004163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटैची तोड़कर पचास हजार रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटैची तोड़कर पचास हजार रुपये ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18सीएचबीपी56: अटैची से चोरी रुपयों की जानकारी देता गृहस्वामी।
किसान के घर से पचास हजार ले गए चोर
मकान बनवाने के लिए तीन दिन पहले ही बैंक से निकाने थे
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। मझिगवां गांव में किसान के घर से शुक्रवार रात चोरों ने अटैची में रखी पचास हजार रुपये चोरी कर ले गए। किसान ने तीन दिन पहले रुपये बैंक से निकाले थे। किसान ने थाने में शिकायत दी है।
किसान कृष्ण कुमार सक्सेना उर्फ सन्नी के पिता विद्याराम सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनका छिबरामऊ की आवास विकास कॉलोनी में भी मकान है। उस मकान में काम चल रहा है। इसके लिए बैंक ऑफ इंडिया छिबरामऊ से तीन दिन पहले पचास हजार रुपये निकाले थे। ये रुपये घर में अटैची में रखे थे। शुक्रवार रात चोर छत से मकान में घुस आए और कमरे में रखी अटैची का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये ले गए। सुबह सोकर उठने पर किसान को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। इसी गांव के शीलेंद्र पुत्र छोटे सिंह के मकान से 22 जून को चोरों ने ढाई लाख रुपये, एक अंगूठी, एक चैन, दो मंगलसूत्र, पायल व झुमकी पार कर दी थी। पुलिस अभी तक शीलेंद्र के घर हुई चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।