फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

चेकिंग स्थल से दस कदम आगे रुकी गाड़ी तो चौकी इंचार्ज ने युवक को पीटा

Mon, 02 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
छिबरामऊ। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान युवक की बाइक चेकिंग स्थल से दस कदम आगे रुकी तो चौकी इंचार्ज का गुस्सा फूट पड़ा। चौकी इंचार्ज ने युवक को पहले तो मौके पर पीटा। इससे भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो युवक को गाड़ी में डालकर कोतवाली ले आए, वहां भी उसकी धुनाई कर दी और शांतिभंग की आशंका मे चालान कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पूरन नगला निवासी सुनील कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह ने एसपी से शिकायत की है कि 30 नवंबर को सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज नितिन कुमार नौली रोड पर ग्राम पूरन नगला के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बाइक से खेत से लौटते समय पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। उसकी बाइक ब्रेक लगाने के बाद भी चेकिंग स्थल से दस कदम आगे जाकर रुकी। आरोप लगाया कि इसी बात से गुस्साए चौकी इंचार्ज ने अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जबरिया वाहन में डालकर कोतवाली ले आए और वहां भी उससे जमकर मारपीट की। बाद में पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के तहत उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसपी, कन्नौज अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शिकायती प्रार्थनापत्र मिला है, मामले की जांच कराई जा रही है। कोतवाल द्वारा युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें एल्कोहल का प्रयोग किए हुए पाया गया। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed