फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

दिल्ली से गिरफ्तार हुए मनोज के हत्यारोपी

Mon, 25 Nov 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
छिबरामऊ(कन्नौज)। 27 दिन पहले प्रेमपुर के पास होटल संचालक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया। पुलिस ने दिल्ली से आरोपियों को दबोच लिया। हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई।
विज्ञापन

कस्बा बेबर निवासी होटल संचालक मनोज गुप्ता की 28 अक्तूबर सुबह जीटी रोड प्रेमपुर में होटल में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई नरेंद्र गुप्ता ने विशुनगढ़ रोड निवासी छत्रपाल पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छत्रपाल की तलाश में छापेमारी की थी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद सर्विलांस टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। सबसे पहले टीम ने मनोज की पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, जिसमें एक नंबर संदिग्ध मिला। नंबर को ट्रेस किया गया, तो वह दिल्ली का निकला। बस फिर पुलिस ने इसी नंबर की छानबीन में जुट गई। आखिरकार पुलिस ने दिल्ली से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम रिंकू श्रीवास्तव निवासी हरिनगर किशनपुर और दूसरे ने विश्व प्रताप निवासी हुमायूंपुर बताया। मुख्य आरोपी रिंकू ने बताया कि मनोज गुप्ता मादक पदार्थ की तस्करी के दौरान पुलिस मुठभेड़ के मामले में जेल गया था। इस बीच उसकी पत्नी से संपर्क हो गया। 2012 में वह मनोज की पत्नी को गुजरात ले गया, जहां से दो साल बाद दिल्ली चला आया। दिल्ली में मनोज की पत्नी से एक बेटा हुआ। जबकि चार बच्चे पहले से भी थे। 20 दिसंबर 2018 को मनोज से जेल से छूटकर आया था। 25 दिसंबर को मनोज की पत्नी गांव मनोज के पास आ गई। दिवाली की रात रिंकू ने फोन किया। फोन बेटी ने उठाते हुए मनोज के होटल में होने की बात कही। रिंकू दोस्त विश्व प्रताप के साथ होटल गया और गोली मारकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षण शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed