फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj news,kannuaj

महर ला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ का आरोप, कोतवाली में हंगामा

Tue, 22 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj news,kannuaj
गुरसहायगंज। महिला सफाई कर्मी के साथ एक युवक ने काम के दौरान छेड़छाड़ की और इसके बाद पीट दिया। कर्मचारी सफाई का काम बंद कर कोतवाली पहुंच गए और तहरीर दी। पुलिस जब युवक को पकड़ने गई तो वह भाग गया। हंगामा करते हुए सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि युवक पर कड़ी कार्रवाई करें, वरना काम बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत समधन के एक गांव की महिला सफाई कर्मचारी गांव में मंगलवार की सुबह सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ने गली में बंधी भैंस के गोबर को साफ करने को कहा। सफाई कर्मचारी के मुताबिक उसने भैंस का गोबर साफ कर दिया। लेकिन जब गली में भैंस बांधने से मना करने की बात कही तो युवक गालीगलौज करने लगा और छेड़छाड़ कर दी। महिला ने घटना की सूचना अपने पति को दी।
विज्ञापन

महिला सफाई कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आने पर तमाम सफाई कर्मचारी कोतवाली जा पहुंचे और युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। महिला ने अरशद नामक युवक के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसआई मोहम्मद तौकीर ने आक्रोशित सफाई कर्मचारियों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत किया और युवक को पकड़ने के लिए पुलिस वालों को भेजा, लेकिन जानकारी मिलते ही वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed