{"_id":"62e185014f5b4f084055487c","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7098414175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को धमकाकर नकदी, जेवर लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को धमकाकर नकदी, जेवर लूटने का आरोप
विज्ञापन
सौरिख। गुरु पूर्णिमा पर दर्शन करने गए युवक के घर में मौजूद बच्चों को डराकर चाबी लेकर बक्से में रखे नकदी और जेवर लूट ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने भाई पर ही आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
खड़िनी चौकी क्षेत्र के नगला खरगाई गांव निवासी वीरेंद्र ने बुधवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरु पूर्णिमा पर वे सीतापुर के नैमिषारण्य में मंदिर दर्शन के लिए गए थे। घर में बेटा आकाश और बेेटी रचना थी। आरोप है कि रात में घर आए छोटे भाई ने बच्चों को डराकर चाबियां ले लीं। इसके बाद बक्सा खोलकर उसमें रखे 30 हजार रुपये और बिछुए लूट लिए। बच्चों को धमकाकर चला गया।
पूछताछ के दौरान आकाश ने पिता वीरेंद्र को बताया कि चाचा की धमकी की वजह से वह घटना के बारे में नहीं बता रहा था। मंगलवार को जब पीड़ित ने बक्सा खोलकर देखा तो रुपये और जेवर गायब होने से होश उड़ गए और बच्चों से जब पूछताछ की तो बच्चों ने सच बता दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)