{"_id":"62d6f78874fbaa55915e14dd","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7084331112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी से लापता युवक का था बंबा में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी से लापता युवक का था बंबा में मिला शव
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के कठारगांव में बंबा की पुलिया के पास मिले शव की शिनाख्त मैनपुरी से लापता हुए युवक के रूप में हुई है। युवक 14 जुलाई से लापता था और उसकी गुमशुदगी मैनपुरी जनपद के किशनी थाने में 15 जुलाई को दर्ज हुई थी। शिनाख्त होने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और विसरा सुरक्षित किया गया है।
बीते रविवार की सुबह कठार गांव में पुलिया के पास बंबा में युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। मंगलवार सुबह सौरिख थाना क्षेत्र के गयासपुर निवासी प्रशांत इंदरगढ़ थाने पहुंचे। शव देखकर प्रशांत ने शिनाख्त अपने छोटे भाई अंकित (23) के रूप में की। प्रशांत ने बताया कि अंकित मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव में बहन सपना उर्फ प्रीती के घर पर छह माह से रह रहा था।
वहीं बहनोई के सैलून में बाल काटने का काम कर रहा था। 14 जुलाई की रात कुछ दोस्त उसे कुसमरा से बुलाकर ले गए थे और इसके बाद कोई पता नहीं चला। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अंकित के परिजनों का कहना है कि गुमशुदगी किशनी में दर्ज है और आगे की कार्रवाई भी वहीं से करेंगे।