फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news,piyush jain

17 करोड़ नकदी की हुई गिनती, 23 किलो मिला सोना, छानबीन जारी

Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news,piyush jain
नोटों को गिनने के लिए मशीन लेकर जाते बैंक कर्मी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कारोबारी पीयूष जैन के घर पर जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) टीम की छापेमारी में बरामद रुपयों में सोमवार शाम तक 17 करोड़ की गिनती पूरी हो चुकी है। घर से 23 किलोग्राम सोने की ईंटें और छह करोड़ की कीमत का छह सौ किलोग्राम चंदन तेल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसबीआई की सात सदस्यीय टीमें चार मशीनें लगाकर रुपयों की गिनती कर रहीं हैं। इसके अलावा कारोबारी के घर, गोदाम और कारखाने में छानबीन जारी है। शहर के छिपट्टी मोहल्ला निवासी इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर 24 दिसंबर की शाम चार बजे से डीजीजीआई यूनिट अहमदाबाद के सीनियर इंटेलिजेंस एसएन गोहिल के नेतृत्व में छापे मारी चल रही है। घर, गोदाम और कारखाने से बड़ी संख्या में नकदी और सोना मिला है। चौथे दिन सोमवार को छानबीन के बीच एसबीआई मुख्य शाखा कन्नौज के कैश ऑफिसर प्रेम किशोर के नेतृत्व में बरामद रुपयों की गिनती शुरू की।
विज्ञापन

इधर, डीजीजीआई के अधिकारियों की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया कि शाम पांच बजे तक 17 करोड़ रुपयों की गिनती पूरी कर बंडल तैयार किए गए। इसके साथ 23 किलो सोने की ईंटें और छह सौ किलो चंदन तेल मिला है। इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई गई है। कई तरह के केमिकल, कंपाउंड और दस्तावेज भी टीम के हाथ लगे हैं। इनका अवलोकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों को लगाकर दीवारों में लॉकरों और तहखानों की तलाश जारी
कन्नौज। डीजीजीआई टीम का कारोबारी पीयूष जैन के पैतृक घर, पड़ोस में दो अन्य घर, गोदाम और कारखाना पर कब्जा है। घर के अंदर पीछे के लगे गेट से सिर्फ एसबीआई टीम, पुलिस टीम और अनुमति मिलने पर किसी को प्रवेश दिया जा रहा है। टीम को अभी और कैश मिलने की संभावना है। इससे श्रमिकों को लगाकर घर की दीवारों में लॉकर और तहखानों की तलाश जारी है। चौथे दिन भी मकान से छेनी, हथौड़ों और कटर चलने की आवाजें बाहर आती रही।
सपा नेता और भाजपा नेता के चालक की मौजूदगी में हो रही छानबीन
कन्नौज। कारोबारी पीयूष जैन के घर पर सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव और एक बड़े भाजपा नेता के चालक अमित मिश्रा उर्फ अल्टर को डीजीजीआई की टीम ने गवाह बनाया है। इनकी मौजूदगी में ही छानबीन और रुपयों की गिनती की प्रक्रिया चल रही है। ये दोनों लोग पीयूष जैन के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कारोबारी का किस दल के नेताओं से संबंध है। फिलहाल इसको लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं।

बिजली न आने पर चलाया गया जेनरेटर
कन्नौज। बिजली न आने पर सुबह 11 बजे रुपयों की गिनाई बंद हो गई। इससे पीयूष जैन के घर में लगे जेनरेटर में टीम ने तेल डलवाया। ऑपरेटर को बुलाकर जेनरेटर चालू कराया गया। इससे मशीनों से नोटों की गिनती शुरू हुई और कटर चलाकर लॉकर व दीवारों को तोड़ा गया। बिजली न आने के कारण करीब दो घंटे तक टीम का काम प्रभावित रहा।
फोटो 21- केमिकल और कंपाउंड का सैंपल भरने के लिए छोटे जार ले जाते श्रमिक। संवाद
फोटो 22- पीयूष जैन के तीसरे घर में रखे केमिकल और कंपाउंड। संवाद
फोटो 23- पीयूष जैन के कारखाने के अंदर रखा सामान। संवाद
फोटो 24- टीम सदस्य के साथ कारखाने जाता कारोबारी पीयूष जैन का बेटा प्रत्युष जैन। संवाद
फोटो 25- पीयूष के पैतृक घर में स्टेशनरी का सामान ले जाते टीम के सदस्य। संवाद
फोटो 27- सपा नेता नेमसिंह यादव से बात करते टीम के सदस्य। संवाद
फोटो 28- कारोबारी पीयूष जैन के घर के अंदर कमरे में रखे रुपयों के बंडल। संवाद
फोटो 29- घर के अंदर बने तहखाने तक जाने का रास्ता। संवाद
फोटो 30- नोटों की गिनने की मशीन लेकर जाती एसबीआई की टीम। संवाद
फोटो 31- घर के अंदर जाते एसएन गोहिल सीनियर इंटेलिजेंस डीजीजीआई यूनिट अहमदाबाद। संवाद
फोटो 32- नोट गिनने की मशीन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed