{"_id":"6262f2e741d731584b3f83a1","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6927179118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को दौड़ाया, एसडीओ ने लहराई पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को दौड़ाया, एसडीओ ने लहराई पिस्टल
विज्ञापन
छिबरामऊ/चपुन्ना (कन्नौज)। क्षेत्र के जरिहापुर में शुक्रवार सुबह आटा चक्की में लगी कटिया उतारने के लिए गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए भागे एसडीओ ने लाइसेंसी पिस्टल लहराई। इसके बाद टीम के साथ चौकी में घुसकर जान बचाई। शाम को एसडीओ ने पांच नामजद समेत 55 ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है।
शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम जारिहापुर में देशराज सिंह की आटा चक्की का करीब पांच लाख रुपये बिजली का बिल बकाया था, जिस पर कनेक्शन पहले ही काटा जा चुका था। कटिया डालकर चक्की चलाने की सूचना पर बिजली विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार, जेई सुनील कुमार, सुधांशु, लाइनमैन मुकेश तिवारी, विपिन कुमार यहां पहुंचे। इस दौरान विवाद हो गया है। चक्की संचालक और उसके पक्ष में आए ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को दौड़ लिया। एसडीओ ने अपनी पिस्टल निकाल कर लहराई। इसके बाद अफसर और कर्मचारियों ने चपुन्ना चौकी में पहुंचकर जान बचाई। बाद में मौके पर पहुंचे एसएसआई उपेंद्र कुमार यादव, चपुन्ना चौकी प्रभारी विनीत वर्मा ने ग्रामीणों को शांत कराया।
एसडीओ का कहना है कि कारखाना कटिया डालकर चलाया जा रहा था। टीम को देखते ही ग्रामीण उन पर हमलावर हो गए। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए पिस्टल निकाली थी। इधर, शाम को एसडीओ ने देशराज के बेटे शिवम, ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, उजागर, मुलायम, छोटे समेत 50 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
दो किलोमीटर तक दौड़े अफसर और कर्मचारी
कनेक्शन काटने को लेकर हुए विवाद के बाद ग्रामीण बिजली विभाग की टीम पर हमलावर हो गए। ग्रामीणों से बचने के लिए एसडीओ और कर्मचारी दो किलोमीटर तक दौड़कर चपुन्ना चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
एसडीओ ने जान से मारने की नीयत से झोंका फायर
कारखाना संचालक देशराज के बेटे शिवम का आरोप है कि बिजली विभाग के एसडीओ ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायर झोंका था, जो मिस हो गया। अब वह एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
दो घंटे बाद पुलिस आई बिजली विभाग की गाड़ी
कनेक्शन काटने को लेकर हुए बवाल के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की गाड़ी को घेर लिया तो अफसर व कर्मचारी पैदल ही भाग खड़े हुए। दो घंटे बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फिर बिजली विभाग की गाड़ी को कब्जे में लिया।
डीएम ने जांच के लिए गठित की टीम
जरिहापुर गांव में कनेक्शन काटने को लेकर हुए बवाल के बाद ग्रामीण व बिजली विभाग के अफसर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने पूरे मामले की जांच के लिए एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। माना जा रहा है कि इसकी टीम की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU